ब्रेकिंग कोरबाः एसईसीएल कुसमुंडा के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, दूर से दिखाई दे रहीं लपटें, करोड़ों का नुकसान
(पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़)। कोरबा स्थित SECL के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आस-पास धुआं ही धुआं हो गया। धुएं का गुबार भी काफी बड़ा था। जो दूर-दूर तक दिखा। माना जा रहा है कि आग लगने से SECLको लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के कुसमुंडा स्थित SECL खदान में लोग रोज की तरह काम कर रहे थे। यहां वर्कशॉप में भी काम किया जा रहा था। अचानक शाम को 4 बजे के आस-पास यहां आग भड़क गई। उस वक्त कर्मचारी अंदर ही काम कर रहे थे। आग लगने के बाद वे किसी तरह से वहां से बाहर निकले।
इस वर्कशॉप में गाड़ी बनाने का काम किया जाता है। इस वजह से यहां पर तेल और अन्य कई तरह का सामान रखा हुआ है। जो इस आग लगने की घटना के कारण जल गया है। घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस और दमकल की गाड़ियों को इसकी सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने प्रयास किया जा रह है। मगर घटना के 2.5 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की 3 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। आग बुझाने प्रयास जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

