बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर द्वारा फिर पेश किया गया ईमानदारी का मिसाल यात्री का छूटा लैपटॉप सौपा गया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में यात्रियों को बेहतर सेवा देने के क्रम में रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 10.05.2022 को प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात प्रआ एम आर बर्मन को समय करीबन 09.00 बजे एक बैग लावारिस हालात में मिला जिसके बारे में आसपास के लोगो से पूछने पर भी कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद उक्त बल सदस्य द्वारा बैग को रेसुब पोस्ट बिलासपुर में लाकर पाली अधिकारी सउनि एस उरांव को सुपुर्द किया जहां निरीक्षक भास्कर सोनी के निर्देशन में सउनि एस उरांव द्वारा बैग को खोला गया जिसमें रखे कागजाद की मदद से बैग के मालिक से संपर्क किया गया जिसमंे उन्होने बताया कि उनका नाम पी नरेश मुदलियार बिलासपुर से तिरूनावेली गाडी सं 22619 से यात्रा कर रहे थे जिनका पीएनआर नं 6502331931 है। बिलासपुर में गाडी में चढते समय जल्दबाजी में उनका बैग प्लेटफार्म पर छूट गया जिसके बाद उक्त यात्री द्वारा बताया गया कि उनके भाई जिनका नाम पी पंकज मुदलियार निवासी प्रियदर्शनी नगर बिलासपुर के रहने वाले आकर बैग को ले जायेंगे।
दिनांक 10.05.2022 को समय करीबन 10.00 बजे उक्त यात्री का भाई रेसुब पोस्ट बिलासपुर आया एवं उक्त घटना के बारे में बताया जिसके बाद उक्त यात्री को कॉल करके बताया एवं पुष्टि करने पश्चात उक्त बैग जिसमें एक लैपटॉप (डेल कंपनी) था जिसकी कीमत करीबन 25000 रूपये बतायी को सही सलामत सुपुर्द किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

