*अयोध्या यात्रा: रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौंपा आमंत्रण पत्र*
*00 नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर सीएम आवास में भेंट*
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें इस पावन यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद कार्यक्रम में शामिल होने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस रामलला दर्शन यात्रा को लेकर बिलासपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में हुए पंजीयन के दौरान महज कुछ ही घंटों में 1008 सीटें भर जाने से रामभक्तों की अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला था। इसी उत्साह के बीच सोमवार को यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट की। नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में यात्रा संयोजक प्रवीण झा और भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रामनवमी के अवसर पर आयोजित अयोध्या धाम की इस विशेष यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बिलासपुर आकर रामभक्तों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। अयोध्या धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती का भी प्रभु श्रीराम से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है और रामभक्तों की ऐसी यात्राएं समाज में श्रद्धा, संस्कृति और एकता की भावना को और मजबूत करती हैं। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए जुटे सभी समिति सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। यात्रा समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि रामनवमी से एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे बिलासपुर के पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इसे लेकर तैयारियां भी तेजी से जारी हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली

