छत्तीसगढ़ में रायगढ़ बना हाथी शावकों का मौत का गढ़
रायपुर (वायरलेस न्यूज 13 मार्च) रायगढ़ वन मंडल छत्तीसगढ़ में हाथी शावकों की मौत का गढ़ बन गया है। वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में कुल 15 हाथियों की मौत हुई थी। जिनमें से छ: हाथी शावक पानी में डूबने से मरे थे अर्थात कुल मौतों में से 40% हाथी डूबने से मरे थे जो कि सभी शावक थे। उनमें से चार अर्थात छत्तीसगढ़ की कुल मौतों का 25% रायगढ़ में पानी में डूबने से मरे, वे भी सभी शावक थे।
हाल ही में दो और हाथी शावकों के शव रायगढ़ में कुरकुट नदी मैं तैरते हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि नदी पार करते वक्त नदी में पानी खींचने के लिए लगाए गए अवैध पंप में करंट प्रभावित होने के कारण दोनों शावकों की मौत हो गई। इस प्रकार 15 महीने में रायगढ़ वन मंडल में छह हाथी शावकों की मौत हुई है। शावकों इतनी मौतें रायगढ़ में ही क्यों हो रही है? वों भी तब जब कि वन विभाग हाथी मित्र दलों से हाथियों की 24×7 मॉनिटरिंग का दावा करता है। इसे लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जाहिर की है कि रायगढ़ में ही हाथी शावकों की मौत क्यों हो रही है क्या इन्हें जान बूझ कर तो नहीं मारा जा रहा है ताकि ये बड़े होकर समस्या न बने।
नितिन सिंघवी
9826126200
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

