पावर कंपनी में जेई भर्ती के लिये 22 मई को होगा दस्तावेजों का परीक्षण
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ 12 मई 2022) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई-कनिष्ठ अभियंता) की भर्ती के लिये पहले पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण 22 मई को होगा। दस्तावेज परीक्षण के लिये सिविल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स और मेकेनिकल ब्रांच की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विज्ञापित पदों में से डेढ़ से दोगुने उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी इस सूची का अवलोकन पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in में कर सकते हैं।
इन पदों के लिये पूर्व में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी, जिसके प्राप्तांक के आधार पर दस्तावेजों के परीक्षण के प्राविधिक पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण पॉवर होल्डिंग कंपनी के डगनिया मुख्यालय में 22 मई को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
उम्मीदवारों को इसकी सूचना उनके व्दारा आवेदन में दर्शाये ई मेल आईडी पर मेल से एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजा जा रहा है।
इसी तरह इलेक्ट्रिकल संकाय के दस्तावेज परीक्षण के लिये अलग से तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
समाचार क्रं. 67
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

