रायपुर (ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज़ अमित मिश्रा पुष्पेंद्र श्रीवास ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसमें 2 पायलट सवार थे. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई है. रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है.
बता दें कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. अगुस्टा नामक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 2 पायलट की मौत हो गई है. रनवे के आखरी छोर पर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट ट्रेनी थे. माना थाना क्षेत्र का मामला है.
इस हादसे के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल है. स्टेट हेलीकॉप्टर के दोनों ट्रेनी पायलट की मौत से हड़कंप मच गया है. फायर ब्रिगेड औ CISF की टीम मौके पर पहुंची हुई है.
मृत पायलट का नाम एपी श्रीवास्तव और कैप्टन पांडा सवार थे. प्रैक्टिस के बाद हेलिकॉप्टर लैंड कर रहे थे, इसी दौरान चिंगारी निकलते ही क्रैश हो गया है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

