अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रोड मोबाइल मेडिकल वैन (RMMV) के माध्यम से शहडोल उपमंडलीय चिकित्सालय क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत*

On: October 15, 2025 12:58 PM
Follow Us:

*रोड मोबाइल मेडिकल वैन (RMMV) के माध्यम से शहडोल उपमंडलीय चिकित्सालय क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज 15 अक्टूबर 2025)

बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल उपमंडलीय रेलवे चिकित्सालय द्वारा आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को रोड मोबाइल मेडिकल वैन (RMMV) सेवा का शुभारंभ किया गया । इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को उनके घर के समीप उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है ।

इस नई सुविधा के माध्यम से न केवल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी बल्कि समय एवं धन की भी बचत होगी ।

मोबाइल वैन में एक अनुभवी चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट एवं एक ड्रेसर की टीम कार्यरत रहेगी, जो रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी । वैन में आवश्यक दवाओं के साथ-साथ आपातकालीन सुविधाएँ जैसे ऑक्सीजन सिलिंडर, IV-फ्लूइड आदि की भी व्यवस्था की गई है ।

यह वैन शहडोल, उमरिया, अनुपपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों सहित इनके मध्य स्थित सभी लाइन स्टेशनों पर सप्ताह में छह दिन निर्धारित समयानुसार ठहरकर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी । इस पहल से लगभग 3000 से अधिक कर्मचारी एवं उनके आश्रित लाभान्वित होंगे ।

*रोड मोबाइल मेडिकल वैन सेवा के निर्धारित सेक्शन इस प्रकार हैं*

1. सेक्शन 1: शहडोल – सिंहपुर – छादा – बुढार – अमलाई – अनूपपुर एवं वापसी शहडोल (सोमवार एवं शुक्रवार)

2. सेक्शन 2: शहडोल ये बधवावारा – घुनघुट्टी – मुदरिया – बिरसिंहपुर – नौरोजाबाद – करकेली एवं वापसी शहडोल (मंगलवार एवं गुरुवार)

3. सेक्शन 3: शहडोल – उमरिया – लौरहा – चंदियारोड – रूपोंद – झलवारा एवं वापसी शहडोल (बुधवार एवं शनिवार)

उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आर. एस. मोहंती (एएआरएम/शहडोल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रत्यय बेरा (एडीएमओ/शहडोल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कश्मीरा अग्रवाल (RMMV प्रभारी चिकित्सक), डॉ. प्रवीण तिवारी (दंत चिकित्सक), श्री प्रभाष कुमार (अध्यक्ष, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस), श्री के. डी. मिश्रा (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), श्री सौरभ जोसफ (नर्सिंग अधीक्षक), चिकित्सालय एवं सीएचआई स्टाफ, एसईसीआरएमसी प्रतिनिधि, RMVV मेडिकल टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

*******

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

रेसुब टास्क टीम अनुपपुर ने चोरी के 14 नग मोबाईल के साथ जैतपुर के आरोपी को किया है गिरफ्तार*

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह 09 – 14 अप्रैल तक मुंबई – हैदराबाद महिला संसद मे सांसद कर रहीं विचार विमर्श

रेलवे सुरक्षा बल और सिटी कोतवाली शहडोल के संयुक्त प्रयास से P-Way स्टोर में चौकीदार की ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर घायल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्ट्र की मजबूती और हिन्दू समाज की एकजुटता के लिये संघ का निर्माण — दीपक नामदेव अनूपपु्र के रजहाधाम हनुमान मन्दिर मे हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में शहडोल का लहराया परचम

राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे शामिल होंगे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार

Leave a Comment