अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रीजन के 5969 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराया 628 उपभोक्ताओं को मिला सब्सिडी का लाभ बिजली के बिल से जीरो बिजली बिल की ओर अग्रसर

On: October 15, 2025 12:46 PM
Follow Us:

रीजन के 5969 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर योजना में अपना रजिस्टेªषन कराया
628 उपभोक्ताओं को मिला सब्सिडी का लाभ
बिजली के बिल से जीरो बिजली बिल की ओर अग्रसर

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज 15 अक्टूबर 2025) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 5969 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 930 उपभोक्ताओं के यहां सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुकें हैं। वहीं 628 उपभोक्ताओं को उनकी सब्सिड़ी की राशि का भुगतान भी शासन द्वारा कर दिया गया है। इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के.अम्बस्थ द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के सफल और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं सोलर वेंडर को निर्देश जारी किया गया है कि वे सभी मिलकर सम्मिलित प्रयास करें ताकि रीजन के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। श्री अम्बस्थ ने विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जो पूर्व में रजिस्टेªशन कर चुके हैं। उन्होने विभागीय अधिकारियों एवं वेंडरों को निर्देश दिया कि ऐसे उपभोक्ताओं से संपर्क कर सोलर प्लांट स्थापित करने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण किया जाए। शेष आवेदनों पर तेजी से कार्यवाही की जाए ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
श्री अम्बस्थ ने बताया कि बिलासपुर रीजन में अब तक कुल 5969 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत अपना रजिस्टेªशन कराया है जिनमें से कोरबा वृत्त 1395, बिलासपुर नगर वृत्त 1526 एवं बिलासपुर (संचा./संधा.) वृत्त के 3048 उपभोक्ता सम्मिलित हैं। इनमें से 930 उपभोक्ताओं के यहां सोलर प्लांट भी स्थापित किए जा चुके हैं तथा 628 उपभोक्ताओं को शासन की सब्सिड़ी का लाभ भी मिल चुका है। सोलर प्लांट स्थापित करने के सुखद परिणाम भी आने शुरू हो चुके हैं रीजन के 21 उपभोक्ताओं के बिजली बिल, जीरो बिजली बिल में परिवर्तित होने लगे हैं।
समाचार क्र -2025
भवदीय
मुकेश कुमार माथुर
प्रकाशन अधिकारी

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

Leave a Comment