रायपुर- (वायरलेस न्यूज़) पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी और कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है ।
श्रीमती रेणु जोगी को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उच्च रक्तचाप के कारण अस्पताल में भर्ती है. इस बात की जानकारी खुद रेणु जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी ने दी है.मंगलवार रात अमित जोगी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि कोटा विधायक रेणु जोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमित जोगी ने लिखा- हाई ब्लड प्रेशर के चलते उनकी मां कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी को आज शाम श्रीनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। इस ट्वीट के बाद जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

