पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 3 दोस्त शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए थे। वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक की ऑटो से टक्कर हो गई। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कुकरीचोटी निवासी मेमन लाल कंवर(17) अपने दो दोस्त अमन और जसदेव के साथ सोमवार को केरा कछार गांव गया था। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को ही तीनों लौट रहे थे। अभी ये केरा रोड पर ही थे कि सामने से आ रही ऑटो गाड़ी से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मेमन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमन और जसदेव घायल हो गए थे। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने मेमन को मृत घोषित कर दिया है। पता चला है कि हादसे में ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। मृतक के परिजनों को भी इस बात की सूचना देर रात दी गई थी। जिसके बाद मंगलवार को मृतक का पीएम किया गया है। बाकी के दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शु्रू की है। आस-पास के लोगों का कहना है कि दोनों ही गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थीं। इस वजह से जब भिड़ंत हुई तो बाइक नियंत्रित नहीं हो सकी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

