*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । आज दिनांक 18/05/2022 को श्रीमती खुशबु बरेठ पति रामेश्वर निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी पंजरी प्लांट थाना चक्रधरनगर द्वारा थाना पुसौर में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01/05/2022 को सुबह 09:30 बजे सिटी बस क्रमांक CG13-Q-0721 में अपनी ननद एवं जेठानी के साथ रायगढ़ से सवार होकर मौसी की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम सुपा जा रही थी । रिपोर्टकर्ता बताई कि साथ में घरवाले सात-आठ कपड़ों से भरी बैग एवं लेडिस पर्स में जेवरात रखे थे । बस से सुपा में उतरे तो बस कन्डेंक्टर कपड़ो से भरी बैग दिया पर गहनों से भरी लेडिस पर्स नहीं दिया । बस के जाने के बाद पता चला तो बस का पीछा किया बस चन्द्रपुर पहुँच गयी थी । तब कन्डेक्टर से पुछताछ करने पर बताया कि ग्राम बडे भण्डार एवं ग्राम कठली में सवारी बस से उतरे हैं जिसमें एक व्यक्ति लेडिस पर्स को लेकर संभवत: ग्राम बड़े भण्डार में उतरा है | जब रास्ते का सीसीटीवी कैमरा चेक किये तो वह व्यक्ति दिख रहा है परन्तु बस कन्डेक्टर का आचरण भी संदेहास्पद है । थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी पर धारा 379 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । महिला बताई कि लेडिस पर्स में सोने का एक नग रानी हार, एक नग सोने का हार, एक नग सोने का कर्ण फुल, एक नग सोने बड़ा वाला नग, एक नग सोने का मांग टीका, एक नग सोने का मंगलसूत्र तथा चांदी का एक नग पायल, दो नग हाफ करधन, एक नग बाजुबंध, 6 नग बिछिया, 6 नग अंगुठी 02 नग चाबी छल्ला एवं लगभग 800 रूपये नगद रकम एवं आधार था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

