🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहडोल आरपीएफ ने यात्री को हजारों का गुम हुआ लैपटॉप लौटाया

On: May 20, 2022 5:31 PM


शहडोल। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब शहडोल ने रेल्वे स्टेशन में यात्रियों के लिए बैठने के लिए बने सीट पर एक लावारिश बैग को बरामद कर उसमें रखे लैपटॉप को कब्जे में लेकर बैग से मिले कागजातों से असल मालिक को सूचित कर उसे लैपटॉप को सुपुर्द कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। आरपीएफ पोस्ट शहडोल प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के अधिकारी सहायक उप निरीक्षक एस एस खटकर एवं बल सदस्यों द्वारा दिनांक 20 अप्रैल को शहडोल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 02 पर चेकिंग व रात्रि गश्त के दौरान समय करीबन 03.00 बजे यात्री बैठक सीट पर एक काले रंग का पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था मे पाया, उक्त बैग की तलाशी में एक लेपटॉप ( एच पी कंपनी) साथ मे चार्जर व कंपनी का आई कार्ड मिला I आई कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर यात्री नाम ललित कुमार पांडेय वल्द श्री दयाशंकर पांडेय उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 12 बिजुरी, थाना-बिजुरी, जिला- अनूपपुर (मप्र) निवासी होना बताया तथा पी एन आर नम्बर 6403031183 अनूपपुर से जबलपुर, कोच संख्या एस 06 बर्थ नंबर 63 पर यात्रा के दौरान बैग छूट जाना बताया आज दिनांक 20.05.2022 को समय करीबन 11.30 बजे रे सु ब पोस्ट शहडोल में यात्री के आने पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक डी पी राव को पहचान पुष्टि उपरांत यात्री को उसका उक्त बैग एक नग एच पी कंपनी का लेपटॉप व चार्जर कीमत करीबन 25000/- रुपये सहित व कंपनी का आई कार्ड सही सलामत स्थिति में पाकर आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही उपरांत मौके पर उपस्थित गवाहन समक्ष सुपुर्द किया I यात्री द्वारा रेल सुरक्षा बल शहडोल के समस्त अधिकारी कर्मचारियो को साधुवाद दिया गया I

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment