🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शहडोल आरपीएफ ने माल गाड़ी से कोयला चोरी करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

On: May 20, 2022 4:48 PM

शहडोल(म.प्र.) वायरलेस न्यूज़। मालगाड़ी से नोरोजाबाद कोयला साइडिंग से कोयला चोरी करते एक युवक को आरपीएफ ने रंगे हाथ पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है आरपीएफ शहडोल की इस कार्यवाही से ट्रेनों से कोयला चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप व्याप्त हो गया है। इस संबन्ध रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गुरुवार दिनांक 19 अप्रैल को सुबह समय करीबन 06:00 बजे जोहिला साइडिंग- नोरोजाबाद स्टेशन के मध्य मुखबिर सूचना पर स्टेशन डयूटी पर तैनात बल सदस्यों प्रधान आरक्षक एस. पी.सिंह, आरक्षक बृजेश पटेल के द्वारा मुस्तैदी से कार्य करते हुए एक व्यक्ति को खड़ी मालगाड़ी से कोयला निकालकर बोरे में भरते समय रंगे हाथ पकड़ा। उक्त सूचना प्राप्त होते ही आर.पी.एफ़. शहडोल के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रधान आरक्षक बी.के.एक्का, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक अतुल कुमार के साथ मौके पर पहुँच कर आरोपी नाम- शिवा कोल, पिता-सुखबदन कोल, उम्र-31 वर्ष, पता-वार्ड क्रमांक-05, ग्राम-दहिग्मा,थाना- नौरोजाबाद, जिला-उमरिया (म.प्र) निवासी के कब्जे से दो बोरी कोयला को जप्त कर आरोपी विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रेल सम्पति (अवैध-कब्जा) अधिनियम-1966 के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल में अपराध क्रमांक 10/2022 कायमी कर कार्यवाही किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment