🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आतंकवाद विरोधी दिवस पर विजय प्रताप सिंह, अपर महाप्रबंधक, द.पू.म.रेलवे बिलासपुर ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी

On: May 20, 2022 6:11 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 20 मई, 2022 ) आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय में आतंकवाद विरोधी की शपथ दिलायी गयी । इस अवसर पर श्री विजय प्रताप सिंह, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्रारा 11.00 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यालय भवन में आयोजित एक सादे समारोह में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरोधी का शपथ दिलायी गयी । उन्होने कहा की हम भारतवासी, अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे । हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment