🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

Breaking – एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार

On: May 20, 2022 5:54 PM

पुष्पेन्द्र श्रीवास। कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है ।

आज दिनांक 20 मई 2022 को प्रातः मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी आलोक बड़ा पिता लोकिरियस बड़ा निवासी आईटीआई कॉलोनी रामपुर का काले रंग के मोटरसाइकिल में पिस्टल लेकर लेकर घूम रहा है ।सूचना पर रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी आलोक बड़ा को 01 पिस्टल एवं 04 नग जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment