उनकी आदत हो गयी है अपमान करने की
और
मेरी आदत हो गयी है अपमान सहन करने की
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) जनता के लोकप्रिय विधायक शैलेष पांडेय को लगातार कोई न कोई बार बार अपमानित करने का काम कर ही जाते है और इस बार कोई अपनी पार्टी के कोई नेता नही बल्कि इस बार अपने ही सरकार के कार्यक्रम “राजीव गांधी न्याय योजना”के तहत किसानों के खाते में प्रथम किश्त की राशि जमा करने का कार्यक्रम जलसंसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में आयोजित था ,जिसकी मेजबानी जिला प्रशासन कर रखी थी ,
मेहमान नवाज़ी कर रहे जिला प्रशासन की बैठक ब्यवस्था को देखकर उपेक्षित महसूस किएऔर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा ऒर कार्यक्रम छोड़कर बाहर चले गए।
मोबाइल पर वायरलेस न्यूज़ से हुई चर्चा में विधायक महोदय ने कहा कि कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो उसका सम्मान का भी ख्याल रखनी चाहिए, मैं जंन प्रतिनिधि हूँ और हमारी सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और जिला प्रशासन अपमानित करें कतई बर्दाश्त नहीं !
विधायक ने अंत मे एक शेर पढ़ते हुए अपनी बात समाप्त की–
“मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है।
क्या मेरे हक में फैसला देगा … .?
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

