विवाह कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत नव दम्पत्तियों को देंगे आर्शीवाद
पुष्पेन्द्र श्रीवास। छत्तीसगढ़/कोरबा :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 मई को जिले के 90 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम 21 मई को कटघोरा के अग्रसेन भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होगी। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम विधायक, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष श्री रतन मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता नव दम्पत्ति जोडे को प्रदान की जाती है। इसमे 19 हजार रूपये के उपहार सामग्री एक हजार रूपये चेक या बैंक ड्राफ्ट तथा पांच हजार रूपये आयोजन पर खर्च शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन की रोकथाम करना भी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

