🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष बने अरुण पंडा

On: May 22, 2022 2:35 PM

बटमुल आश्रम साल्हेओना में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन

समाज के वरिष्ठ जनों समेत महिलाएं भी हुई भारी संख्या में शामिल

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के कार्यकाल पूर्ण होने पर पुराने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नये कार्यकारिणी का गठन बटमुल आश्रम साल्हेओना में विधिवत रूप से आराध्यदेव के पूजन कर किया गया जिसमे पूर्ण समर्थन के साथ अरुण पंडा को पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया एवं अन्य पदाधिकारी नियुक्त किये गए, उक्त आयोजन में रायगढ़ समेत समस्त ब्लाकवार उत्कल ब्राह्मण समाज के विप्र बंधु एकत्रित होकर निर्विघ्न रूप से समिति का गठन किये।
सर्वप्रथम समाज के मुख्य अतिथियों शिशुपाल मिश्रा,श्यामसुंदर पंडा, आनंद पंडा, सुरेंद्र पंडा, प्रफुल्ल शर्मा, चित्रसेन शर्मा, हरिहर होता, गोकुल प्रसाद पंडा, टिकेश्वर मिश्रा,युधिष्ठिर दास, अक्षय सतपथी एवं अरुण कुमार पंडा को मंचासीन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के आरंभ में जिला सचिव सत्यदेव शर्मा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम मैं स्वजातीय विप्र बंधुओं द्वारा समाज के लोगों को सहयोग करने पर तथा अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष अरुण पंडा द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया गया तो वही शिशुपाल मिश्रा द्वारा संगठन के विषय में जानकारी दी गई ,जिला सचिव द्वारा सभापति की अनुमति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए अक्षय होता को नियुक्त किया गया एवं किसी भी विवाद के लिए 5 सदस्यों का निर्णायक समिति का गठन किया गया जिसमें शिशुपाल मिश्रा गुणानिधि सतपथी श्यामसुंदर पंडा टिकेश्वर मिश्रा एवं अरुण पंडा को शामिल किया गया,कार्यकारिणी गठन हेतु विधिवत रूप से प्रस्तावक नाम लेते गए और सभा से उनके समर्थक समर्थन देते रहे और श्री जगन्नाथ के जयघोष के साथ पदाधिकारी नियुक्त किये गए।
नवीन कार्यकारिणी अंतर्गत ये बने पदाधिकारी

जिला अध्यक्ष अरुण पंडा जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर होता लैलूंगा,शंख देव मिश्रा घरघोड़ा, नेहरू लाल शर्मा तमनार, दिनेश शर्मा रायगढ़ शहर, सरोज नंदे रायगढ़ ग्रामीण, मोहित सतपथी पुसौर,जय राम पंडा बरमकेला,हेमानंद मिश्रा सरिया गिरधारी होता पुसौर एवं रायगढ़ महिला उपाध्यक्ष वंदना महापात्र बने।
सचिव सत्यदेव शर्मा तो सह सचिव प्रशांत शर्मा को बनाया गयाब, जिला समन्वयक सुरेंद्र पंडा को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अक्षय सतपथी को दी गई।वही प्रवक्ता अक्षय होता और मीडिया का प्रभार दीपक आचार्य को दिया गया।
कार्यकारिणी अंतर्गत घरघोड़ा से ममता अशोक पंडा, श्रीपति मिश्रा, कैलाश दासे,सरिता होता, लैलूंगा से मनोज सतपथी, शशि होता,प्रभासिनी चैनी और रायगढ़ तहसील से विजय मिश्रा कोलाई बहाल,हीरालाल पंडा रायगढ़,रंजिता मिश्रा ,सुधा होता रायगढ़,मोहित नंदे लोइंग,सुरेश शर्मा रायगढ़ से बनाये गए,तमनार ब्लाक से दिनेश शर्मा चितवाही,मनोज मिश्रा आमगांव,योगिता शर्मा तमनार, तो पुसौर से निवासरथ पंडा,जयराम पंडा,बरमकेला से बुद्धदेव पंडा,अरुण पंडा,सुभाष होता,सरिया से चित्रसेन शर्मा,कस्तूरी पंडा,सावित्री सतपथी बने।
संरक्षक पद से सम्मानित किया गया लैलूंगा श्यामसुंदर पंडा,घरघोड़ा दयानन्द पण्डा,शिशुपाल मिश्रा, टिकेश्वर मिश्रा,आनंद पंडा,सुरेंद्र मिश्रा, रायगढ़, गुणनिधि सतपथी पुसौर और किशोर चंद्र होता बरमकेला को बनाया गया।
नवीन कार्यकारिणी गठन पश्चात कार्यक्रम के अंत मे शहर अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा द्वारा समस्त विप्र बंधुओ को आभार प्रदर्शन किया गया।उक्ताशय की जानकारी नवीन कार्यकारिणी अंतर्गत नियुक्त मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment