डिप्टी डायरेक्टर के ट्रांसफर आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सरोज सिंह कंवर उप संचालक आर्थिक, सांख्यिकी एवं योजना विभाग राजनांदगांव में पदस्थ है, दिनांक 2.5.2022 को इनका ट्रांसफर राजनांदगांव से जशपुर कर दिया गया, जिसके विरुद्ध सरोज सिंह कंवर ने माननीय उच्च न्यायालय में अधिवक्ता घनश्याम कश्यप के माध्यम से याचिका दायर की, जिसमे याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि याचिकाकर्ता नवम्बर 2015 से राजनांदगांव में पदस्थ है और इनके पति जो की शासकीय अधिकारी है वह भी राजनांदगांव में पदस्थ है तो पति पत्नी को एक ही स्थान में रखा

जाए और याचिकाकर्ता ने अनुसूचित क्षेत्र मे 06 वर्ष की सेवा कर चुकी है और पुनः इनका ट्रांसफर अनुसूचित क्षेत्र में किया गया है, मामले की सुनवाई माननीय मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी एवं न्यायमूर्ति आर सी एस सामंत जी के युगलपीठ में हुई, जिसमे माननीय न्यायालय ने याचिकर्ता के अभ्यावेदन के निरायकरण होते तक ट्रांसफर आदेश पर रोक लगा दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

