अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल रेलों में लगातार सघन गस्त करके ट्रेनों में चोरी करने वालो पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में कार्यवाही कर रहा है। इस संबन्ध में आरपीएफ़ पोस्ट अनूपपुर प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 23.05.2022 को टास्क टीम-।। के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक शिवप्रसाद एवं टीम के सदस्य आरक्षक पूरनमल शर्मा एवं आरक्षक अंकित पाल द्वारा बुढ़ार स्टेशन कैम्पिंग ड्यूटी स्टाफ आरक्षक अर्जून सिंह एवं आरक्षक मुनेश्वर के साथ सामुहिक रूप से बुढ़ार स्टेशन पर यात्री गाड़ियों को चेक करने के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को कुछ नये लेडिस बैग के साथ पकड़कर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता विजय चेहान वल्द पुत्तू सिंह, उम्र-24 वर्ष, निवासी-ग्राम कटेठी, थाना-गजनेर, जिला-कानपुर देहात (यूपी) होना बताया तथा उसके पास इशरार खान नामक व्यक्ति के कुछ दस्तावेज मिलने पर और अधिक शक की गुंजाईश पैदा हुई और कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने बताया कि, बुढ़ार स्थानीय क्षेत्र में किसी इशरार खान नामक व्यक्ति के घर से उसने लेडिस बैग चोरी किया है जो संख्या में कुल 18 नग एवं अनुमानित कीमत रू.6000/- है।
उक्त व्यक्ति को लिखित आवेदन के साथ स्थानीय पुलिस थाना बुढ़ार में सुपूर्द किया गया जहां उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 424/2022 दिनांक 23.05.2022 धारा-457, 380 भा.दं.स. पंजीबद्ध किया गया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पूर्व में भी जीआरपी/अनुपपूर में अपराध क्रमांक-37/2022 दिनांक 06.05.2022 धारा-380 भा.दं.स. पंजीबद्ध है। जिसे पूर्व में टास्क टीम-।। द्वारा ही यात्री का मोबाईल चोरी करने के कारण सुपूर्द कर मामला पंजीबद्ध कराया गया था। आरपीएफ़ अनूपपुर की इस कार्यवाही से ट्रेनों में चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप व्याप्त हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

