🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

On: May 23, 2022 4:37 PM

पाली पुलिस की कार्यवाही

पाली:- (वायरलेस न्यूज़)
दिनांक 16.5.2022 को पाली थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 15.5.2022 को रात्रि करीब 10:30 बजे घर में बिना बताए कहीं चली गई है की एक संदेही लड़के आकाश बांसवाड़े पर शंका जाहिर किए हैं कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में गुम इंसान एवं अपराध धारा 363 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना लगातार अपहृत बालिका के संबंध में पतासाजी खोजबीन अपराध कायमी दिनांक से ही की जा रही थी जो दिनांक 21.5. 2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नवाडीह सीपत में उक्त अपहृत बालिका दिखी है की उक्त घटनाक्रम वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोज राम पटेल श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी को घटना अवगत करा कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर पाली थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल मौका सीपत के लिए रवाना किया गया जो मौके पर जाकर उक्त नाबालिक अपहृता को उसके बड़े पापा के घर से सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के साथ पूछताछ करने बाद संदेही आरोपी आकाश बांसवाड़ा को तलाश किया जो मिलने पर अपहृता एवं आरोपी को साथ लेकर थाना आए पूछताछ पर एवं सीडब्ल्यूसी में अपहृता का कथन कराने पर संदेही के द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात आने पर आरोपी आकाश बासवाडे को धारा 376, 366 भा द वि एवं 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध करना पाए जाने से आरोपी से पूछताछ बाद घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल वाहन को आरोपी से जप्त किए मामले में आरोपी के विरुद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल पटेल के साथ सउनि डीआर ठाकुर आरक्षक जगजीवन कवर महिला आरक्षक सावित्री कवर की महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment