🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ के यात्री का ट्रेन में छूटा बैग रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ने सुपुर्द किया

On: May 23, 2022 6:17 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सुपरफास्ट ट्रेन से कामाख्या से रायगढ आ रहे यात्री का बैग ट्रेन में छूट गया ।जिसे बिलासपुर आरपीएफ़ ने सूचना पर उतार कर पोस्ट में सुरक्षित रखा जिसे यात्री की शिनाख्ती पर सोमवार को सुपुर्द कर दिया । इस संबन्ध में आरपीएफ़ पोस्ट बिलासपुर भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 23.05.2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष/बिलासपुर की सूचना के आधार रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के द्वारा गाड़ी संख्या-22512 कामाख्या एक्स बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 04 पर समय 03.15 बजे आगमन पर सउनि एस.आर.जागडे, प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षक सपना के साथ उक्त गाड़ी के एस-10 कोच बर्थ नंबर-34 को अटेण्ड करने पर 01 नग काले रंग का बैग बर्थ मिलने पर उक्त बैग को रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाये जिसकी सूचना से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बिलासपुर को दिया गया। जिस पर समय करीबन 08.00 बजे एक व्यक्ति रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुये तथा अपना परिचय भीमा बघेल, पिता-मोहन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी-कृष्णा कालोनी रायगढ थाना-रायगढ जिला-रायगढ मो. न. 9098911582 के रूप में दिया तथा आगे बताये कि उसकी बहन रेखा सतनामी पिता चोहल सतनामी बधेल उम्र 34 वर्ष निवासी उल्लू बाड़ी बॉस बेरा असम बताया मोबाईल न. 9021096251 से सम्पर्क किया गया तो बतायी कि मेरा भतीजा है और दिनांक 21/23.02.2022 को गाड़ी संख्या-22512 कामाख्या एक्स में पीएनआर नंबर-6601835989 के अनुसार कामाख्या से रायगढ तक यात्रा कर रहे थी। वह अपने गंतव्य स्टेशन रायगढ में उतर गयी लेकिन उनका उक्त बैग गाड़ी मे ही छूट गया था। इसकी सूचना उनके द्वारा रेसुब हेल्पलाइन नंबर-139 पर दी। बैग जिसमें इस्तेमाली कपड़े एवं खाने का सामान जिसकी कुल अनुमानित कीमत 8000/-रूपये हैं को पूर्ण रूप जांच पड़ताल पश्चात सही सलामत भीमा बघेल को सुपुर्द किया गया।यात्री ने बैग मिलने पर आरपीएफ़ बिलासपुर पोस्ट के अधिकारियों कर्मचारियों को साधुवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment