🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बालिका से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराये परिजन, ओड़िशा फरार हुआ आरोपी युवक….

On: May 23, 2022 6:36 PM

● संवेदनशील प्रकरण में ओड़िशा से आरोपी को गिरफ्तार कर पुसौर पुलिस ने भेजा रिमांड, आरोपी गया जेल…. *रायगढ़* । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है, विशेषकर नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों में एसपी श्री मीना द्वारा थाना प्रभारियों को किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये हैं । इसी कड़ी में दिनांक 22.05.2022 को पुसौर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को ओड़िशा से गिरफ्तार कर थाना लाया गया । आरोपी युवक को थाने में अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर ओड़िशा अपने रिस्तेदार के पास शरण लेने भाग गया था, जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार बालिका के पिता दिनांक 21.05.2022 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आकाश खडिया पिता कोंदू खडिया (उम्र 19 वर्ष) पिछले दो वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर मेरी नाबालिक लडकी के साथ गांव के खेत और उसके घर में कई बार शारीरिक संबंध बनाया है, बीते रोज लड़की के बताने पर जानकारी हुआ । थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा आरोपी युवक पर धारा 376, 376(2)(ढ) एवं 4, 6 पक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन एवं महिला स्टाफ भेजकर बालिका का मेडिकल कराया गया तथा अपने मुखबिर एवं सायबर सेल से आरोपी युवक का पता लगाया गया जिसके ओड़िशा में होने की जानकारी मिली । तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ओड़िशा भेजा गया और आरोपी को महज कुछ घंटों में ही थाना लाया गया । आरोपी को दिनांक 22.05.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर मुलाहिजा बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, आरोपी को जेल वारंट पर जेल दाखिल कराया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment