🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ क्राईम ब्रांच अनूपपुर और रेसुब पोस्ट अंबिकापुर की संयुक्त कार्यवाही पूरे जोन पर भारी, 448748 रूपय की 183 नग टिकट जप्त

On: May 26, 2022 5:06 PM


अनुपपुर (वायरलेस न्यूज़) । अंबिकापुर। गर्मी के मौसम में स्कूलों की छुट्टियों शुरू होते ही टिकट दलाल सक्रिय हो जाते है लोग टिकट नही मिलने पर टिकट दलालों से संपर्क कर टिकट बनवाते है लेकिन जोनल मुख्यालय में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेसुब और उसकी गुप्तचर शाखा ने अम्बिकापुर में दबिश देकर चार लाख अड़तालीस हजार के 183 नग टिकट के साथ ऐसे द व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके तार बिलासपुर और अन्य टूरिस्ट शहरों के लोगो से भी है जो इस अवैध काम मे लिप्त है। इस संबन्ध में अम्बिकापुर आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक समीर खलखो ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधानमुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला में मार्गदर्शन में दिनांक 25.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक एस.खलखो रेसुब पोस्ट अंबिकापुर व बी.आर.सिंह प्रभारी निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर के कुशल मार्गदर्शन में सउनि पी.के.मिश्रा रेसुब पोस्ट अंबिकापुर व सउनि सी.एस.मिश्रा अपराध गुप्तचर शाखा/अनूपपुर मातहत बल सदस्यों के साथ सिटी पीआरएस अंबिकापुर में दबिश देकर संदेह के आधार पर रोक कर नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम आकाश कुमार सिंह पिता-श्री मान सिंह उम्र-29 वर्ष निवासी- मकान नंबर 33 साई रेसीडेंसी भगवानपुर थाना-गांधीनगर तहसील-अंबिकापुर जिला-सरगुजा छ0ग0 बताया। पुछताछ करने उसने रेल टिकटों का अवैध कारोबार करना स्वीकार किया व अपने निवास से लाकर 8 नग रेलवे की काउन्टर टिकट प्रस्तुत किया। जिसमें से 5 नग यात्रा की हुइ मुल्य 6775 रूपये व 3 नग भविष्य में यात्रा की जाने टिकट मुल्य 27915 रूपय कुल मुल्य 34690 रूपय की थी। आगे की पुछताछ में उसने बताया कि वह हाउस ऑफ ट्रैवल्स के बंटी डिसुजा बिलासपुर, भारत बुकिंग होलीडेस मनाली जैसे अन्य ग्राहकों को मोबाईल व काउन्टर से टिकट बनाकर बेचता है। उसके व्यापारीक तार दुसरे राज्यों में भी फैले हुए हैं। आरोपी को रेसुब पोस्ट अंबिकापुर लाया गया व रेसुब पोस्ट पर लगे कम्प्युटर से उसे उसके द्वारा बनायें गये टिकट प्रिन्ट निकाल कर प्रस्तुत करने को कहा गया। जिसपर उक्त आरोपी द्वारा स्वयं ही अपने मोबाईल से बनी टिकटो को कम्प्युटर व मोबाईल पर डाउनलोड कर कुल 5 नग पर्सनल यूजर आई.डी. (कुल-175 नग कुल मुल्य 414058) से प्रिंट निकाल कर गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्तुत ई-टिकटों में 403133 रूपय के यात्रा किये हुए 172 टिकट व 10925 रूपय के भविष्य में यात्रा किये जाने वाले 03 नग रेलवे की ई-टिकट शामिल है। आरोपी के मोबाईल के वाट्सअप चैट को सुरक्षित कराया गया जिससे जॉच में सह आरोपीयों व गवाहों तक पहुंचा जा सके। आरोपी के द्वारा आगे बताया गया कि उसके द्वारा प्रति टिकट ट्रैवल एजेन्सी के कर्मचारी व अन्य ग्राहको से किराये के अतिरिक्त 200 से 500 तक लेता है। टिकटों के भुगतान हेतु वह SBI के खाता व गुगल-पे का प्रयोग करता है। बैंक स्टेटमेन्ट कि कापी आरोपी के द्वारा स्वयं निकाल कर प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त टिकटों के संबंध में नोटिस देकर वैधानिक दस्तावेज की मांग करने पर वह नहीं दिखा सका और रेलवे ई टिकटों को अपनी पर्सनल युजर आई.डी से व काउन्टर टिकट बनाकर प्रति टिकट किराये के अलावा 200 से 500 रूपय अतिरिक्त बतौर कमिशन लेकर अवैध ब्यापार करना स्वीकार किया। पोस्ट प्रभारी समीर खलखो के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर में अपराध क्र 102/2022 दिनांक 25.05.2022 धारा 143/179 रेल अधिनियम पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। रेल सुरक्षा बल की इस कार्यवाही से अवैध ई टिकट बनाने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment