*रायगढ़* । दिनांक 24.05.2022 को थाना सारंगढ़ में नाबालिग बालिका दो युवकों पर घर जाते समय रास्ता रोककर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । मामले में आरोपियों पर धारा 366(क), 376(घ) भादवि 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दिया गया, जिस पर एक आरोपी आरोपी रवि श्रीवास पिता प्रेमसिंह श्रीवास उम्र 22 साल निवासी गुडेली थाना सारंगढ़ को कल रायगढ़ से हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया । वही अपराध कमी की जानकारी पर फरार हुए दूसरे आरोपी खेमलाल उर्फ गाडा बैहा उर्फ हेमलाल पिता शत्रुघ्न सिदार उम्र 32 वर्ष साकिन गुडेली थाना सारंगढ़ की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार आरोपी के रिस्तेदारों से पूछताछ किया जा रहा था जिसके कपरतुंगा में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कपरतंगा जाकर आरोपी को धर दबोचा गया । दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज रिमांड पर पेश किया गया जिसके बाद जेल वारंट पर दोनों को जेल दाखिल किया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, टीकाराम खटकर, आरक्षक विरेन्द्र ठाकुर, कृष्णा महंत, जगजीवन खुंटे की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

