सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न



45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन

तखतपुर, ( वायरलेस न्यूज 29 सितंबर 2026) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड तखतपुर के 45 संकुलों से चयनित कुल 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 45 विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा 45 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ‘हमारे सपनों का भारत कैसा हो’ विषय पर अपने विचार रखे तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विगत 25 वर्ष’ विषय के अंतर्गत स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर एवं नक्सलवाद जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में ‘आगामी 25 वर्ष—सपनों का भारत’ विषय के अंतर्गत विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव सहित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रस्तुति, विषय-वस्तु, अभिव्यक्ति एवं रचनात्मकता के आधार पर निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित किए गए।
चित्रकला प्रतियोगिता में अविका साहू प्रथम
चित्रकला प्रतियोगिता में संकुल खरकेना की अविका साहू ने प्रथम, संकुल मुरु की आस्था कैवर्त ने द्वितीय तथा संकुल निरतु की सिमरन लोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में संकुल खरकेना के उमंग कुमार श्रीवास ने प्रथम, संकुल सैदा के समीर खांडे ने द्वितीय तथा संकुल भाड़म के रुद्र सूर्यवंशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम में श्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा; श्री नैनलाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष; श्री कोमल सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका तखतपुर; श्रीमती शिप्रा सामवेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा; श्री अमित मंदानी, विधायक प्रतिनिधि; श्री संकेत सामवेल, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, सेजेस तखतपुर; श्रीमती गुरमीत कौर, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर; श्री दिलीप तोलानी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा; श्री अंकित अग्रवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 12; श्री कैलाश देवांगन, पार्षद; श्री सुरेश देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि; श्रीमती विजय लक्ष्मी पांडेय, एल्डरमैन तखतपुर; श्री दीपक कुमार गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर; श्रीमती संगीता कोसरिया एवं श्री उत्तम वस्त्रकार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी; श्रीमती मौसमी रॉबिन्सन, प्राचार्य सेजेस तखतपुर तथा श्रीमती देहुती कुंजाम, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के साथ-साथ उन्हें देश के भविष्य के प्रति जागरूक बनाने में ऐसी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।
अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी संकुल समन्वयकों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)


