● तालाब में नहाती किशोर बालिका का फोटो खींचकर युवक किया छेड़खानी, फोटो वायरल होने पर पिता को हुई जानकारी….
*रायगढ़* । कल दिनांक 29.05.2022 को थाना खरसिया में रिपोर्टकर्ता उसकी 17 वर्षीय लड़की के साथ नवरतन पटैल द्वारा छेड़खानी कर उसके नहाते समय की फोटो को व्हाटसअप पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 29.05.2022 को अंजान नम्बर से उसके मोबाइल पर उसकी बेटी का तलाब पर नहाते समय ली गई तस्वीर व्हाटसअप पर आया । तब उसने नम्बर का पता लगाया और अपनी बेटी से पूछा तो बताई कि करीब 15 दिन पहले गांव के तालाब पचडी के पास नवरतन पटैल इसका फोटो खींच रहा था जिसे देखकर मना की तो वह आकर हाथ बांह पकड़कर अश्लील बांते कहकर छेड़खानी किया । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पत्र पर उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा आरोपी नवरतन पटैल (25 साल) के विरूद्ध धारा 354, 354 (ग), 509 बी भादवि व 8, 12 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन कराया गया तथा तत्काल हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके गांव रवाना हुये । आरोपी पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिससे मोबाइल आदि की जप्ती कर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक जयसिंह सिदार, दशरथ लाल सिदार की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

