बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 31 मई 2022 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। साथ ही साथ वितरण कंपनी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के नियमानुसार पदोन्नति तथा समयमान वेतन लाभ प्रदान करने के लिये भी प्रतिबद्ध है। बिलासपुर एवं रायगढ़ क्षेत्र के 8 कार्यालय सहायक श्रेणी-दो पदोन्नत होकर सहायक श्रेणी-एक बनाए गए तथा 11 कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन को सहायक श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति आदेश कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने जारी करते हुए पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं पे्रषित की है।
श्री पटेल ने बताया कि कार्यालय सहायक श्रेणी-दो के पद पर कार्यरत सर्वश्री रामखिलावन दीक्षित, प्रमोद कुमार साहू, राजेन्द्र कुमार कौशिक, राकेश कुमार नायक, शिशिर यादव, राजकुमार गुप्ता, श्रीमती सुनिता यादव, श्रीमती राम बाई मार्सकोल को कार्यालय सहायक श्रेणी-एक तथा कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन के पद पर कार्यरत सर्वश्री आशीष शर्मा, चन्द्रहास सिंह कंवर, शैलेन्द्र कुमार लहरे, कुमारी मोना गोयल, अक्षय बरेठ, श्रीमती चन्द्रकली चंदेल, सुनील कुमार राठौर, कुमारी छाया मानिकपुरी, अभिनव शुक्ला, आशीष कुमार धीवर, एवं लिंगेश्वर गुप्ता को कार्यालय सहायक श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नत किया गया है।
बिलासपुर क्षेत्र के अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप एवं अधीक्षण अभियंता श्री सी.एम.बाजपेयी ने पदोन्नत सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

