● सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सरिया व डॉयल 112, आरोपी पुलिस हिरासत में…. *रायगढ़* । आज दिनांक 01.06.2022 के सुबह थाना प्रभारी सरिया को डॉयल 112 सरिया राइनो में कार्यरत आरक्षक ठंडाराम गुप्ता सूचना दिया कि ग्राम दादरपाली में एक वृद्ध व्यक्ति को उसके बेटे द्वारा फावड़ा से गर्दना पर मारकर हत्या कर देने का इंवेट मिला है । थाना प्रभारी सरिया कमल किशोर पटेल द्वारा डॉयल 112 स्टाफ को तत्काल मौके पर पहुंचने एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में हिदायत देकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस को देख वृद्ध की हत्या कर फरार हो रहे आरोपी संतोष बरिहा को आरक्षकों द्वारा बड़ी मशक्त के बाद हिरासत में लेकर थाना लाया गया । सरिया पुलिस द्वारा मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पीएम के लिये भेजा गया है । घटना के संबंध में मृतक तेजराम बरिहा पिता शुक्रु बरिहा उम्र 65 वर्ष निवासी दादरपाली का बड़ा बेटा पवन बरिहा (45 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटा भाई संतोष बरिहा (40 वर्ष) नशा का शादी हो गया है, संतोष नशा का आदी है, उसके शराब पीने को देखकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई वहीं रहती है । संतोष को माता-पिता शराब पीने से मना करते थे जिससे नाराज संतोष माता पिता को तुम लोग मेरी जिंदगी बर्बाद कर दिये कहकर हमेशा झगड़ा विवाद करता था । आज सुबह पिताजी घर के सामने मुंगफली खेत तरफ गये थे, उनके पीछे-पीछे संतोष गया और फावड़ा से गर्दन पर मारकर पिता की हत्या कर दिया । घटना के संबंध में थाना सरिया में आरोपी संतोष बरिहा पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिदार, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे तथा मौके से भाग रहे आरोपी को हिरासत में लेने आरक्षक ठंडाराम गुप्ता (सरिया राइनो) की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

