● वृद्धा आश्रम और नई उम्मीद संस्थान में नाबालिग बच्चों से कराये तेरहवीं का भोजन वितरण…. *रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । पिछले दिनों जिला अस्पताल में जांच दौरान पुहंचे नगर कोतवाल मनीष नागर द्वारा कोतरारोड़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोसमनारा निवासी महिला की बिमारी के मौत होने के बाद नाबालिग बच्चों की स्थिति को देख न केवल मृतिका का अंतिम संस्कार कराये इसके साथ ही मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए विधिवत हिन्दू संस्कृति अनुसार पूजा अर्चना, मकान शुद्धि पूजन कराने उपरांत मासूम बच्चे और 17 वर्षीय बालिका के हाथों ब्राह्मण भोज कराने उपरांत वृद्धा आश्रम और नई उम्मीद संस्थान के बच्चों में भोजन वितरण कराया गया। बीते 19 मई को जिला अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय महिला नर्मदा तिवारी की बिमारी के कारण मौत हो गई । घर में नाबालिग बेटी और बेटे के अलावा कोई नहीं था । सड़क दुर्घटना में मौत के मामले की जांच करने नगर कोतवाल जिला अस्पताल पहुंचे जहां मासूम बच्चे ने अपनी मां के मौत की जानकारी देकर उनसे आग्रह किया कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है तब उदार दिल कोतवाल मनीष चंद्र नागर ने बच्चों की मनोदशा को समझते हुए 20 मई को मृतिका का कयाघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया । उसके साथ ही यतीम बच्चों को अनाथालय और बालगृह में रखवाने का प्रबंध किये । इतना करने के बाद श्री नागर को लगा कि ब्राह्मण महिला का विधिवत हिन्दू धर्म के अनुसार तेरहवीं कराने से उसकी आत्मा को शांति मिलेगी । उसके बाद उन्होंने पंडित बुलाकर विधिवत मृतिका के आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ उसके निवास स्थान पर ही बच्चों को बैठाकर पूर्ण कराया । मौत के तेरहवें दिन विधिपूर्वक सुबह लक्ष्मीनारायण मंदिर में बच्चों के हाथों ब्राह्मण भोज कराने के बाद बापू की कुटिया वृद्धा आश्रम तथा नई उम्मीद संस्थान कौहाकुंडा के दिव्यांग सैकड़ों बच्चों में भोजन वितरण कराये ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

