रायपुर।
(वायरलेस न्यूज़) देशभर के बहुभाषिक साहित्यकार आज से रायपुर सम्मेलन में आ रहे हैं। इस साहित्य समागम का आयोजन आथर्स गिल्ड आफ़ इंडिया ने सहयोगी संगठनों के साथ किया है।
आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तथा इंडियन रिप्रोग्राफिक राइट्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4-5 जून,2022 को ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल, भाटा गांव में अपने 45वें वार्षिक अधिवेशन में ‘स्वाधीनता के 75 वर्ष’ विषय पर एक साहित्यिक समागम का आयोजन किया Anil है। मुख्य आतिथ्य विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा और रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के एल वर्मा अधिवेशन की अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ मित्र के संपादक डॉ सुशील त्रिवेदी और वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज विशिष्ट अतिथि होंगे। आठ राज्यों से 70 से अधिक साहित्यकार आ रहे हैं तथा छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से भी साहित्यकार आ रहे हैं। अनेक सत्रों में शोध पत्रों का वाचन, काव्यपाठ, विमोचन, संगोष्ठी और व्याख्यान होंगे। छत्तीसगढ़ मित्र और ब्रह्मविद ग्लोबल स्कूल के स्थानीय सहयोग से यह आयोजन किया गया है। आथर्स गिल्ड के राज्य संयोजक डॉ सुधीर और राष्ट्रीय संयोजक डॉ शिवशंकर अवस्थी ने बताया कि मुख्य विषय आजादी का आंदोलन और साहित्य है।
गोष्ठी में लेखकों के आर्थिक,नैतिक एवं रिप्रोग्राफिक अधिकारों के साथ- साथ आजादी में साहित्य और भाषा की भूमिका,भारत में तेजी से लुप्त होती भाषाओं और लुप्त होते लोक साहित्य,आजादी के बाद भारत की विभिन्न भाषाओं के साहित्य की प्रगति आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ से सर्वश्री विनोद कुमार शुक्ल, डॉ सुशील त्रिवेदी, डॉ चित्तरंजन कर, डॉ परदेशीराम वर्मा, गिरीश पंकज, डॉ महेंद्र कुमार ठाकुर, सुभाष मिश्र, राजेश गनोदवाले, डॉ जे के डागर, राजशेगर चौबे, डॉ शैल शर्मा, भिलाई से सरला शर्मा, विजय कुमार गुप्ता, राजेश पराते, आदि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक डॉ डी आर मानकेकर तथा कादम्बिनी के पूर्व संपादक राजेंद्र अवस्थी द्वारा स्थापित लेखकों का राष्ट्रीय संगठन ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया गत 47 वर्षों से विभिन्न भाषाओं में देश के साहित्यिक विमर्श को सक्रिय रखने में अपनी भूमिका का सोत्साह निर्वहन कर रहा है। यह साहित्यकारों और प्रकाशकों में सहयोग,सद्भावना और समन्वय सुनिश्चित करने के साथ-साथ साहित्यिक एवं भाषायी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रहा है। रिप्रोग्राफिक राइट्स एसोसिएशन भी विगत अनेक वर्षों से लेखकों के हित के लिए संघर्षरत है।
वर्तमान में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक,समाज सेवी,लेखक पद्मभूषण डॉ बिंदेश्वरी पाठक इसके अध्यक्ष हैं तथा सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सरोजिनी प्रीतम इसकी उपाध्यक्ष हैं और मुख्य परामर्शदाता वरिष्ठ एवं सुप्रसिद्ध लेखक पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया वर्ष भर सक्रिय रहता है। ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ चैप्टर के संयोजक छत्तीसगढ़ मित्र के प्रबंध संपादक और साहित्यकार डॉ सुधीर शर्मा हैं। देश की विभिन्न भाषाओं के साहित्यकारों के अतिरिक्त दुनिया के विभिन्न देशों में बसे भारतीय मूल के साहित्यकार भी ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। महासचिव डॉ एस एस अवस्थी ने बताया कि इस अधिवेशन में देश की विभिन्न भाषाओं के 130 साहित्यकार केरल,तमिलनाडु, महाराष्ट्र,गोवा,गुजरात,राजस्थान,हरियाणा,पंजाब,जम्मू कश्मीर,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश बिहार,पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा,झारखंड,छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से भाग ले रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
Uncategorized2025.06.17धर्म ,अध्यात्म और सामाजिक सरोकार का अद्भुत संगम है, रामकृष्ण मिशन कोनी में सन 1970 में बिलासपुर के अग्निहोत्री दंपति ने मिशन को दी थी 8 एकड़ भूमि किशोर सिंह
Uncategorized2025.06.17जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड
छत्तीसगढ़2025.06.16बजरमुड़ा मुआवजा मामले में एस डी एम के निलंबन पर शिकायतकर्ता दुर्गेश शर्मा ने स्वागत किया 300करोड़ का आपसी बंदरबाँट करने वाले अधिकारी,कर्मचारी को जेल जाना होगा
Uncategorized2025.06.16कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न*