बिलासपुर/ चांपा (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल अपनी सक्रियता और बल की सजकता से बिलासपुर ज़ोनल मुख्यालय से गुजरने वाली अधिकांश मेल ,सुपरफास्ट ,एक्सप्रेस ,ट्रेनों में यात्रियों के छुटे समान को सही सलामत सुपुर्द कर रहा है ब्रजराजनगर के एक यात्री का अहमदाबाद में छुटा हजारों का मोबाइल रेसुब चाम्पा ने गुरुवार को सौप कर सराहनीय कार्य किया है। इस संबन्ध में रेसुब चाम्पा पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गुरुवार आज दिनांक 02 जून 2022 को समय करीबन 12.45 बजे 01 व्यक्ति नाम व पता धमेन्द्र सूर्यवंशी, वल्द श्री एम.एल.सूर्यवंशी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ब्रजराजनगर, जिला झारसुगुड़ा (ओड़िशा) जिसका मोबाईल फोन गाडी संख्या 12834 अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान छूट गया था, जिसे रेलवे सुरक्षा बल, चांपा के बल सदस्यो द्वारा अटेंड कर बरामद कर सही सलामत सुपुर्द किया गया है।
यात्री द्वारा अपने मोबाईल (सेमसंग जे.7 चार्जर सहित) फोन की कीमत 17000/-रूपये बताई । इस सराहनीय कार्य हेतु रेलवे सुरक्षा बल, चांपा के अधिकारियों कर्मचारियों को साधुवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

