जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) बीते गुरुवार को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में स्वामी आत्मानन्द स्कूल शिक्षक भर्ती में कथित रूप से हुई गड़बड़ियों को लेकर हुए हंगामे का मामला हाई लेबल तक पहुँच गया है ।इस मामले में भाजपा विरोध की नई रणनीति तैयार करने में लगी है ।
शुक्रवार को मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा बताने भाजपा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।
प्रेस वार्ता में प्रेस को सम्बोधित कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जशपुर पूरे देश का ऐसा पहला जिला है जहाँ मैरिट में होने के बाद भी साक्षत्कार में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरीहै ।स्वामी आत्मानन्द शिक्षक भर्ती में जिले में ऐसा ही हो रहा है जिसके कारण अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश है ।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नियम केवल जशपुर में ही देखने को मिला यही वजह है कि अभ्यर्थियों के द्वारा गुरुवार को हंगामा किया गया।
Watch video जशपुर डीईओ कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो देखिये और पढिये पूरी रिपोर्ट ..आखिर क्यों पहुँची पुलिस और क्यों पहुँचे अधिकारी ,फिर क्या हुआ …..
भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने स्वामी आत्मानन्द भर्ती में गड़बड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर को चारागाह बना दिया गया है।नए और अनोखे नियम लागू करके अभ्यर्थियों से वसूली की जा रही है।मैरिट का कोई महत्व नहीं होता ऐसा पहली बार जशपुरमे देखने सुनने को मिला ।
भाजपा नेताओं का कहना है कि स्वामी आत्मानन्द में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी को लेकर इतना हंगामा हुआ फिर भी जिले के किसी विधायक के द्वारा इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया जाना यह साबित करता है कि भ्र्ष्टाचार के खेल में ये भी शामिल है।
आपको बता दे कि गुरुवार को स्वामी आत्मानन्द स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एक दर्जन अभ्यर्थी जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुँच गए थे और कार्यालय में उन्होंने घण्टो तक हंगामा किया ।हंगामा बढ़ते देख कोतवाली पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी। सभी अभ्यर्थी भर्ती में भारी गड़बड़झाले का आरोप लगा रहे थे ।हांलाकि जिला शिक्षाधिकारी इनके सारे आरोपो को सिरे से नकार रहे थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

