बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर द्वारा बच्चे का खोया बैग सुपुर्द कर उसके चेहरे पर लाया मुस्कान दिनांक 22.05.2022 को गाडी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्स. मे पी.एन.आर. संख्या 6600962352 के तहत मंजीत बिलासपुर से सरहंद तक यात्रा कर रहे थे , गाड़ी बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 मे आयी थी एवं उक्त यात्री सौ लोगो के ग्रुप मे यात्रा कर रहे थे तथा सामान चढाते समय जल्दबाजी मे स्टेशन पर ही अपना 01 नग ब्राउन रंग का ट्राली बैग

प्लेटफार्म पर छूट गया था गाड़ी छूटने पर प्लेटफार्म ड्युटी मे तैनात बल सदस्य आ. सपन कुमार के द्वारा बैग को लावारिस हालात मे देखकर आसपास पूछताछ की गयी तो किसी के द्वारा कुछ जानकारी नही मिल पाया तब बैग को आरपीएफ पोस्ट मे लाकर टी.ए. ड्यूटी मे जमा किया गया । यात्री द्वारा उनके सहयात्री से रेसुब पोस्ट बिलासपुर का नंबर लेकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे फोन के माध्यम से संपर्क कर घटना से अवगत कराया गया। आज दिनांक 03.06.2022 को उक्त यात्री की पत्नी परिजन नाम रश्मीत कौर मल्होत्रा निवासी-पुराना थाना निखार स्टाइल स्टेशन , हनुमान मंदिर के पास तखतपुर,थाना- तखतपुर, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे अपने बच्चे के साथ उपस्थित हुए एवं अपने बैग की पहचान की व बैग मे उस बच्चे का कपड़ा तथा खिलौने और डेली यूज के प्रोडक्ट थे जिसकी पुष्टि की गयी व सामान को चेक कर सही सलामत सुपुर्द किया गया। बच्चा अपने खोए सामान को फिर से पाकर बहुत प्रसन्न हुआ सामानों की अनुमानित कीमत 5000/-रू है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

