बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम उपरांत स्कूल परिसर से बाहर लौट रहा था, कि स्कूल के सामने स्थित मोची की दुकान से आवाज आती है, विधायक जी जरा सुनिए, और फिर मैं वहां पहुंचता।

वहां एक व्यक्ति (मोची) बैठा हुआ है और मैं उसकी बात सुनेने उसके साथ बाजू में बैठ जाता। वह कहता है कि आप मेरी बेटी साक्षी अहिरवार का एडमिशन स्वामी आत्मानंद स्कूल में करवा दीजिए, यह बात सुनकर मेरा दिल प्रफुल्लित हो जाता है और आँखों में आंसू भी आ जाता है।ऐसा लगता है कि यह एक योजना ही नहीं बल्कि शिक्षा की क्रांति है जो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। मैंने उसे आश्वस्त किया कि उसके बच्चे का एडमिशन आगे जरुर होगा।
यह स्कूल गरीबतबके, जरूरतमंद बच्चों के लिए ही खोली गई है और उनका एडमिशन अवश्य होगा, प्रदेश भर के एसे परिवारों के लिए ही सरकारी इंग्लिश मीडीयम स्कूल खोले गए हैं मै माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और साथ में माँग करता हूँ की एसे गरीब लोगों के बच्चों के लिए पूरे प्रदेश में और स्कूल खोले।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

