🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ एवं जीआरपी बिलासपुर की संयुक्त टीम ने टिटलागढ़ के युवक से चार किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

On: June 4, 2022 2:53 PM

मिशन ऑपरेशन नारकोस
बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल बिलासपुर बौर जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन में गश्त के दौरान टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से मध्यप्रदेश के कटनी के एक युवक के बैग से हजारों का गांजा बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है।। इस संबन्ध बिलासपुर आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्तए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेशानुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई- धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे

ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में दिनांक 03/04/22 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर निरीक्षक-भास्कर सोनी, sipf-कुलदीप सिंह साथ स्टॉप प्रधान आरक्षक आरपी मिश्रा तथा आरक्षक अंकित मरावी तथा जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा साथ स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से तीसरा जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रदीप चौहान पिता संतोष चौहान,उम्र-19 वर्ष,निवासीग्राम-बरतरी,थाना-बहोरीबंद,जिला-कटनी के पास से 01 काले रंग के पिट्ठू बैग में हजार हजार gm के 4 पैकेट में कुल 04 kg गांजा मूल्य लगभग 20,000 /- ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 23:40 बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर लाकर आरोपी प्रदीप चौहान के विरुद्ध अपराध संख्या 33/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 04/04/22 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।रेसुब बिलासपुर और जीआरपी की टीम की कार्यवाही से नशे के सौदागरो में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment