🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज़- भारत का अगला उपराष्ट्रपति मुख्तार अब्बास नकवी संभावित उम्मीदवारों में सबसे ऊपर

On: June 5, 2022 3:30 PM

भारत का अगला उपराष्ट्रपति मुख्तार अब्बास नकवी संभावित उम्मीदवारों में सबसे ऊपर

नई दिल्ली (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भारत का अगला उपराष्ट्रपति पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ही होंगें ! इस आशय का निर्णय कर लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उत्तरप्रदेश से उम्मीदवार नही बनाए जाने को लेकर भाजपा के कद्दावर मुस्लिम नेता राजनीति अन्त जैसी चर्चा बड़ी तेजी से फैली थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली पसंद मुख्तार अब्बास नकवी के तौर पर देखा जा रहा है, जिस प्रकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल मे अचानक किसी ने सपने में भी नही सोचा था कि भाजपा शासन के कार्यकाल में किसी मुस्लिम नेता को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है लेकिन बाजपेयी जी ने अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया था , ठीक उसी रणनीति के तहत नरेंद्र मोदी भी विपक्ष को चौकाने वाले है!
देश के कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम वर्ग के मन मे आ गया है कि भाजपा मुस्लिम समाज विरोधी है,और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है और मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर यह साबित करना चाहेगी की भाजपा मुस्लिम विरोधी नही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खासकर मुस्लिम देशों में भी नरेन्द्र मोदी की छवि बढ़ेगी, साथ ही एक अच्छा संदेश भी जाएगा। हालांकि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का भी नाम उपराष्ट्रपति के पैनल में है ?

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment