🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब कोरबा को मिली सफलता चार केबल चोर पकड़ाए चोरों से केबल भी किया बरामद

On: June 7, 2022 5:48 PM

कोरबा। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब कोरबा की टीम ने रेल्वे साइडिंग से चार चोरों को केबल वायर के साथ गिरफ्तार किया ।। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 07.06.2022 को मै निरीक्षक के.के.झा के कुशल नेतृ्त्व मेु उप निरीक्षक आर.एस.चंद्रा, मातहत के साथ रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा समय लगभग 01.00 बजे सूचना मिली कि, 04 लड़के रेलवे मानिकपुर साईडिंग के बगल मानिकपुर पोखरी मरघट के पास कुछ वजनी सामान के साथ दिखे है, की सूचना पर समय लगभग 02.30 बजे पोखरी के पास ही उन्हे दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम व पता आकिब, मोहम्मद प्रवेज उर्फ राज, अभिषेक वैष्णव ,संदीप सिंह, बताया, जिनके कब्जे में रखे दो जूट की बोरी को खुलवाकर चेक करने पर उसमें 04 नग काले रंग का केबल वायर मिला, जिसे रेलवे टेलीफोन कार्यालय में रात्रि समय चोरी कर मानिकपुर पोखरी के पास स्थित मरघट में छिपाकर रख दिये थे जिसे आज दिनांक 07.06.2022 को गिरफ्तार किया गया। एवं धारा 3(ए) आर.पी.(यू.पी.) एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को आगे की वैधानिक कार्यवाई हेतु माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया। रेड पार्टी में स.उ.नि. निरंजन, स.उ.नि. एस.के.शर्मा एवं प्र.आ. ए.गुरूद्वान थे।रेसुब पोस्ट कोरबा की कार्यवाही से चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment