किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
पुलिस को चकमा देने हेतु आम के नीचे छुपाकर कर रहा था गांजा की तस्करी
महासमुंद , पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा टेम्भूरकर साहू द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारीयो को जिले मे अवैध गांजा के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर एसडीओपी विकास पाटले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना सिंघोडा द्वारा आज दिनांक 10 जून 2022 को वाहन चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग दौरान उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है वाहन टाटा 1512 छ: चक्का ट्रक क्रमांक MH 40 CD 5067 को रोका गया वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम विजय सिंह पिता स्व. जालिम सिंह उम्र 44 साल जाति राजपूत साकिन सांई कालोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर थाना माडोताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया एवं पूछताछ पर वाहन वाहन टाटा 1512 छ: चक्का ट्रक क्रमांक MH 40 CD 5067 मे आम के नीचे छिपाकर गांजा परिवहन करना स्वीकार किया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला मे आम के नीचे 122 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ रखा मिलने से आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी विजय सिंह पिता स्व. जालिम सिंह उम्र 44 साल जाति राजपूत साकिन सांई कालोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर थाना माडोताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश के कब्जे से 122 पैकेट मे भरा हुआ 610 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
नाम आरोपी
विजय सिंह पिता स्व. जालिम सिंह उम्र 44 साल जाति राजपूत साकिन सांई कालोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर थाना माडोताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश
*जप्त संपत्ति
- 01- 122 पैकेटो मे खाखी रंग के टेप से टेपिंग हुआ 610किलोग्राम नमीयुक्त अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा कीमती
करीबन 1,22,00000 रूपये।
02- घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा 1512 छ: चक्का ट्रक क्रमांक MH 40 CD 5067 कीमती 2000000 रूपये।
3- 01 नग मोबाईल कीमती 500 रूपये।
8- नगदी रकम 1500 रूपये। जूमला कीमती 14202000 रूपये।सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव राम कोशले, आरक्षक 762 जैकी प्रधान, 785 मनोहर साहू, 799 विरेन्द्र बाघ, 328 युगल पटेल, 634 दासरथी सिदार की टीम के द्वारा किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

