तिल्दा/बिलासपुर/ (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा के द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चौकी प्रभारी ने बल सदस्यों के साथ ठंडा पेयजल और शर्बत वितरित कर यात्रियों को तृप्त किया ।

यात्री भी रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा के इस कार्य की सराहना करते रहे। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार शास्त्री ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 जून शुक्रवार को माननीय प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द पू म रे बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा के दिशा निर्देशन और मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर श्री संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आर पी एफ चौकी तिल्दा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रेल्वे प्लेटफॉर्म तिल्दा में आने जाने वाले रेल यात्रियों को पेयजल और शर्बत उपलब्ध करवाया l इस कार्यक्रम में रेल यात्रियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया l रेल यात्रियों ने इस कार्यक्रम और आरपीएफ के रेल यात्रियों को सहयोग और सुरक्षा करने की परंपरा के लिए साधुवाद दिया l 75 वेअमृत महोत्सव में बिलासपुर जोन के अधिकांश रेल सुरक्षा बल के पोस्ट और चौकी में आने जाने वाली यात्री ट्रेनों के यात्रियों और स्टेशन में ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को भी रेल सुरक्षा बल के अधिकारी जवान पेयजल देकर मानव सेवा कर रहे है । इसके लिए जोन का पूरा रेल सुरक्षा बल का अमला पूरी शिदत्त से लगा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

