● फोटो के जरिए करने लगा ब्लैकमेलिंग, थाना कोतरारोड़ में आरोपी पर आईटी एक्ट का अपराध दर्ज…..
*रायगढ़* । दिनांक 16.06.2022 को थाना कोतरारोड़ में थानाक्षेत्र की युवती द्वारा उसके घर आये रिस्स्तेदार द्वारा उसके नहाते समय छिपकर ली गई तस्वीरों के जरिये रूपये मांगकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । युवती बताई कि जौनपुर उत्तरप्रदेश में रहने वाले परिचित रिस्तेदार से फेसबुक के माध्यम से फ्रेंडशिप हुआ । रिस्तेदार होने के कारण युवक सितम्बर 2021 में घर आया था, इस दौरान छिपकर उसने नहाते वक्त अपने मोबाइल पर फोटो ले लिया और कॉल कर शादी करने के लिए कहता और मिलने के लिए बोलता था, इंकार करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देता था । युवती बताई कि इज्जत प्रतिष्ठा के डर से उससे मिली, फिर वह रूपयों की मांग करने लगा । युवक बदमाश किस्म का होने से उससे बातचीत बंद कर अपने परिजनों को बताई । परिजन भी उसको समझाए फिर कुछ दिन बाद फिर से युवक बात करने व मिलने के लिये ब्लैकमेल करने लगा और फोटो वायरल कर शादी नहीं होने दूंगा कहकर धमकी देने लगा । युवती बताई कि आरोपी युवक उसके दो जगहों से आये रिस्ते तोडवा दिया है और समाज में बदनाम करने का बार-बार धमकी देता है । युवती के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में आरोपी पर उद्दापन एवं आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दिगर प्रांत रवाना होगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

