मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नें कुनकुरी में ली प्रेसवार्ता
मुख्यमंत्री नें कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी प्रेसवार्ता में कहा कि आज कुनकुरी विधानसभा का कार्यक्रम है, हम लगातार जनता से फीडबैक ले रहे हैं।
कार्यों का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रशासनिक कसावट आई है।
उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिला है। कृषि के प्रति रुझान बढ़ा है। किसानों में संपन्नता आई है, उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के साथ ही जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बनी है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ, देवगुड़ी, आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन, पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने से एक नई पहचान बनी है।
मुख्यमंत्री नें कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही क्लाइमेट को देखकर फसल उगाने की ट्रेनिंग दी जा सकती है।उन्होंने संस्कृति को बचाने के लिए देवगुडी के संरक्षण और जीर्णोद्धार सभी ब्लॉक में करने की घोषणा की है।
हमने वन अधिकार पट्टा दिया है। मिलेट मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है।लोगों की दिक्कतें दूर करने, बेहतर आवागमन के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है।
अग्निवीर देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।सेना के साथ और नौजवानों के साथ खिलवाड़ है।6 महीने में मार्च पास्ट बराबर भी सीख नहीं पाएगा। साढ़े तीन साल बाद रिटायर हो जाएगा। चार साल की नौकरी को कोई स्वीकार नहीं कर रहा है।*
पहले वन रैंक वन पेंशन कह रहे थे, अब नो रैंक, नो पेंशन की बात हो रही है।
जशपुर में यहां के क्लाइमेट के हिसाब से फसल ली जा सकती है। संपन्नता बढ़ेगी।राजस्व विभाग से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। दुरुस्त किया जाएगा राजस्व विभाग को। जहां विसंगति है, उसे दूर करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल नें कहा कि जांजगीर- जिले में राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी का सहयोग रहा। डाक्टरों ने अथक मेहनत की। स्वस्थ होकर राहुल घर लौटे। ऑपरेशन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।उन्होंने वन विभाग को फलदार पौधे लगाने के निर्देश हैं। पानी की सुविधा हो, वन्य प्राणियों के लिए भी। इस दिशा में नरवा कार्यक्रम से लाभ मिलेगा।रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है।मुख्यमंत्री नें कहा कि उद्योग के लिए स्थानीय जनता को निर्णय लेना होगा।
उन्होंने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को पहले नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था। हमने इसे परिवर्तित करने की कोशिश की है। अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है।*छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बनी है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ, देवगुड़ी, आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन, पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने से एक नई पहचान बनी है।
मुख्यमंत्री नें कुनकुरी में पत्रकार भवन के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

