● सरिया के ग्राम भीखमपुरा और लुकापरा में ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवा एवं कानूनों की जानकारी….. आज दिनांक 26/06/2022 को थाना सरिया क्षेत्र के ग्राम भीखमपुरा एवं लुकापरा में "विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून" संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री प्रशांत देवांगन तथा श्री शीलू सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून के बारे में जानकारी दिया गया । ग्रामीणों को पोक्सो एक्ट 2012, मानव तस्करी एवं विविध अपराधों की जानकारी दी गई तथा लोक अदालत के माध्यम से केस के निराकरण की जानकारी दिया गया । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक केके पटेल द्वारा ग्रामवासियों को आपसी बैर मिटाकर आपस में भाईचारे से रहना बताये । थाना प्रभारी द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम तथा बच्चियों के साथ लैंगिक अपराध को मिटाने जन सामान्य के जागरूक होना आवश्यक बताएं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारा शर्मा, जनपद सदस्य अरुण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, सरपंच भीखमपुरा ज्ञानसागर मिरी, सरपंच लुकापारा देवानंद प्रधान व सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी तथा थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल एवं उनके स्टाफ उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

