*रायगढ़* । आज दिनांक 26/06/2022 के सुबह टाउन पेट्रोलिंग दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक रामनिवास टॉकीज चौक के पास पल्सर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है । सूचना देने वाले मुखबिर द्वारा युवक के पास रखी हुई मोटरसाइकिल को चोरी का होने का संदेह व्यक्त किया । थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा थाने से पेट्रोलिंग भेजकर तस्दीक कराया गया । जहां संदेही युवक बलदेव दास महंत निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर का पल्सर सीजी 13 यू-2695 को बेचने ग्राहक की तलाश में था । पुलिस टीम द्वारा युवक से मोटरसाइकिल के कागजात मांग किए, इतने में युवक सकते में आ गया और मोटरसाइकिल को चोरी का होना बताया । पेट्रोलिंग टीम द्वारा युवक को मोटरसाइकिल समेत थाना लाया गया । थाना कोतवाली में *आरोपी बलदेव दास महंत पिता महेत्तर दास महंत 20 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी चक्रधरनगर* से जप्त मोटरसाइकिल *पल्सर CG 13 U-2695* की विधिवत जब्ती कर आरोपी पर *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

