बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)।तिल्दा । लिंक एक्सप्रेस में विशाखापत्तनम से रायपुर की एसी कोच में यात्रा कर रही एक युवती अपना हजारों रुपये का लेपटॉप से भरा बैग रायपुर स्टेशन में ट्रेन से उतरते वक्त भूल गई। आरआर पी एफ रायपुर कंट्रोल रूम की सूचना पर तिल्दा में आरपीएफ़ तिल्दा ने ट्रेन से काले रंग का बैग जिसमे लेपटॉप था को बरामद करने में सफलता प्राप्त की । तिल्दा रेसुब चौकी के प्रभारी देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि दिनाक 19 जून 22 को आर पी एफ रायपुर कंट्रोल रूम की सूचना पर तिल्दा के आरक्षक महत्तम यादव और एएसआई आर के साहू द्वारा गाड़ी संख्या 18518 लिंक एक्स को तिल्दा में समय 08.30 बजे अटेंड किया और बी 5 बर्थ नंबर 03 से एक काले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया जिसे चेक करने पर उसमे एक hp कंपनी का लैपटॉप और घरेलू सामान मिला l जिसे सुरक्षित आरपीएफ चौकी तिल्दा में रखा गया l समय 10.45 बजे एक महिला यात्री शश्मिता बेहरा पिता जयराम बेहरा उम्र 24 वर्ष पता खुर्सीपार भिलाई चौकी तिल्दा में आई और अपने समान की पहचान की जिसकी तस्दीक करने के पश्चात पाया गया की वह विशाखापत्तनम से रायपुर की यात्रा पीएनआर नंबर 6204895339 से बी 5 के बर्थ नं 03 पर कर रही थी रायपुर में भिलाई जाने के लिए जल्दी से उतर गई और उक्त बैग को वही बर्थ पर भूल गई, उक्त गाड़ी रायपुर से रवाना होने के बाद याद आने पर अपने चाचाजी के माध्यम से आरपीएफ कन्ट्रोल रूम को सूचना दी और तिल्दा में समान मिलने की सूचना पर तिल्दा चौकी पहुंची है सभी दस्तावेजी कार्यवाही उपरांत महिला यात्री को उक्त लैपटॉप सहित बैग आरपीएफ तिल्दा ने सुपुर्द किया l जिसकी कीमत 54000/- Rs. है l सामान मिलने पर आरपीएफ तिल्दा का धन्यवाद देकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

