रायगढ़। कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने सोमवार को राजस्व विभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लक्ष्य के अनुसार सर्वे कार्य करने और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शाम 4 बजे से कमिश्नर कार्यालय में बैठक शुरू हुई। सबसे पहले निगम के विभिन्न वार्डों में चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान वार्ड वार सर्वे कार्य प्रगति की जानकारी ली गयी। कमिश्नर श्री मिश्रा ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले टीम को अपने अपने वार्डों में ध्यान देने और कार्य में प्रगति लाने की बात कही। इसके बाद संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, यूजर चार्जेस की वसूली पर चर्चा की गई। कमिश्नर श्री मिश्रा ने सभी प्रकार के टैक्स वसूली ज्यादा से ज्यादा करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग निगम का महत्वपूर्ण विभाग है। टैक्स से मिले रुपए से ही निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के साथ निगम क्षेत्र का विकास कार्य होता है। इसलिए टैक्स वसूली पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के सहायक राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित करने और ज्यादा से ज्यादा टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर सर्वे कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण करने और उसी हिसाब से टैक्स वसूली करने की बात कही। बैठक में राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.06.12प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो बिलासपुर शहर द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Uncategorized2026.06.11रेसुब गोंदिया ने पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रुपये मूल्य का गाँजा बरामद किया
बिलासपुर2026.06.11कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी* *75.73 करोड़ की लागत से 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी* *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* *अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने कहा*
Uncategorized2026.06.11*काॅकरोच : हीनता का हल्ला* *डॉ शाहिद अली*


