🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सरस्वती शिशु मंदिर कोटा में दो दिवसीय कार्यशाला

On: June 26, 2022 7:50 PM

करगीरोड /कोटा (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में दो दिवसीय नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा, सरस्वती शिशु मंदिर नवागांव एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेलगहना आचार्य दीदीयों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सम्माननीय वेंकट लाल अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू के उपस्थिति में मां सरस्वती, ओम, एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

रामबाबू गुप्ता (व्याख्याता शासकीय कन्या हाई स्कूल कोटा) के द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रस्तावना पर सारगर्भित जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू के द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और सीखने के प्रतिफल विषय पर जानकारी दिया गया

सरस्वती शिशु मंदिर तखतपुर के प्राचार्य विजेंद्र देवांगन द्वारा सूचना और संचार प्राद्यौगिकी एवं अनुभवजन्य अधिगम विषय की जानकारी दी गई

सरस्वती शिशु मंदिर तखतपुर के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव द्वारा अंतः विषयक एवं वाह्य विषयक की सारगर्भित जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदीयां एवं नवागांव सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य और बेलगहना सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य कार्यशाला में विशेष रुप से उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment