आज़ादी के अमृत महोत्सव… रेसुब अनूपपुर ने रन फॉर यूनिटी में लगाई चार किलोमीटर से अधिक की दौड़

अनूपपुर/बिलासपुर/ रेल सुरक्षा बल अनूपुपुर में सोमवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव में रन फॉर यूनिटी के तहत बल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैरक प्रांगण से संपूर्ण अनुपपुर के सड़को में चार किलोमीटर से अधिक की सुबह दौड़ लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई । इस संबन्ध में अनूपपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आरपीएफ अनुपपुर द पू म रेलवे बिलासपुर मण्डल द्वारा रन फॉर यूनिटी बैरक प्रांगण से ज़िला हॉस्पिटल इंद्रा तिराहा अमरकंटक तिराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम बस स्टैंड कोतवाली पुलिस थाना होकर संपूर्ण अनुपपुर को एक चक्कर लगा कर कुल 4.7 केएम का समापन किया गया । रेसुब अनूपपुर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने इस दौड़ के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

