🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर : विधायक बदसलूकी मामले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए तैयब हुसैन प्रदेश कांग्रेस ने आदेश जारी की

On: January 20, 2021 9:39 AM

रायपुर (बड़ी खबर वायरलेस न्यूज़ ) बिलासपुर शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन को उनके पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कांग्रेस की ओर से यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर की गई है।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर दौरे के समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन और शहर के विधायक शैलेश पांडे के बीच तंज कशी को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना आगे बढ़ा की प्रदेश कांग्रेस को इसकी शिकायत विधायक शैलेष पांडे ने की थी ।

जिस पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बिलासपुर भेजी गई थी। जांच कमेटी ने पिछले दिनों बिलासपुर आकर विवाद के दौरान मौजूद 30 से अधिक लोगों के बयान लिए थे। जांच के बाद कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 1 बिलासपुर शहर तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त मुक्त कर दिया गया है। इस तरह का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने 20 जनवरी की तारीख पर जा जारी कर दिया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment