“झारसुगुड़ा स्टेशन सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग व ईब कोल वैली का आज निरीक्षण किया”

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 09 जुलाई, 2022 ) श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दौरे पर कल रात्रि यात्री विमान से रायपुर आगमन हुआ ।

कल रात्रि में ही वे निरीक्षण के लिए निरीक्षण स्पेशल ट्रेन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुए । इस दौरान उनके साथ श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे ।
निरीक्षण की कड़ी में श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा आज प्रातः दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया गया । झारसुगुड़ा स्टेशन के निरीक्षण पश्चात उन्होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अन्य विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारीगण उपस्थित थे । महानदी कोल साईडिंग निरीक्षण पश्चात उन्होने ईब वैली कोल लोडिंग एरिया का विंडो ट्रेलिंग तथा इस क्षेत्र में अवस्थित अन्य कोल साईडिंग का भी निरीक्षण किए ।
ब्रजराजनगर स्थित महानदी कोल साईडिंग के निरीक्षण के दौरान उन्होने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अधिकारियों से लदान से संबन्धित मुद्दो पर चर्चा की । इस दौरान श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से भी लदान के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये ।
श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड कल भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दौरे पर रहेंगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

